फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   scholarship data founs not correct

इंटर के 1,947 विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति का डाटा संदिग्ध0

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
scholarship data founs not correct
अमरोहा। अन्य पिछड़ा वर्ग के इंटर के 1,947 विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति का डाटा संदिग्ध है। इन लोगों को छात्रवृत्ति मिलने की उम्मीद कम हो गई है। दरअसल, छात्र-छात्राओं के आय और जाति प्रमाण पत्र का राजस्व परिषद के पोर्टल पर मिलान नहीं हो पा रहा है। निदेशालय ने विद्यार्थियों की सूची लॉगिन पर भेजी है। पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने डीआईओएस से पात्रता की जांच के लिए कहा है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की छात्रवृत्ति के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों ने फॉर्म भरा हैं। इसमें 75 प्रतिशत की उपस्थिति, आय और जाति प्रमाण पत्र वेबसाइट पर अपलोड होना जरुरी है। इसके अलावा हाईस्कूल के अंक प्रमाण पत्र में दर्ज नाम, पिता के नाम के स्पेलिंग में भिन्नता नहीं हो। निदेशालय स्तर पर मास्टर डाटा तैयार करने के दौरान मामला पकड़ में आया। इसके बाद निदेशक की ओर से 1,947 विद्यार्थियों के नामों की सूची को जिले के लॉगिन आईडी पर भेजा गया है। सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल के निर्देश पर पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने डीआईओएस को पत्र भेजा है। उन्होंने पात्रता की जांच कर कार्यालय में सूची उपलब्ध कराने के निर्देेश दिए हैं। दरअसल, इन विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति मिलने की उम्मीद कम हो गई है। पात्रता की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed