फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Sayyad Asif Hasan becomes Divisional President for the fifth time.

Amroha News: सैय्यद आसिफ हसन 5वीं बार बने मंडलीय अध्यक्ष

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Sayyad Asif Hasan becomes Divisional President for the fifth time.
अमरोहा। यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन मंडल शाखा मुरादाबाद का द्विवार्षिक एक दिवसीय अधिवेशन एवं चुनाव शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) अमरोहा के सभागार में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें सभी पदों पर एक-एक नामांकन होने के कारण पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी एवं प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल देहरी गुर्जर पवन कुमार त्यागी ने चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई। चुनाव में सैय्यद आसिफ हसन लगातार पांचवीं बार मंडलीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सैय्यद अली जमाल नकवी, मंडलीय सचिव पद पर रूप किशोर सैनी, ऑडिटर पद पर रूप सिंह तथा कोषाध्यक्ष पद पर नजाकत अली को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। अधिवेशन में प्रांतीय पर्यवेक्षक के रूप में संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय, बरेली के विजय कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राशिद मसरूर ने किया, जबकि अंत में राजकीय इंटर कॉलेज अमरोहा के प्रधानाचार्य जयवीर सिंह ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला अध्यक्ष मोहम्मद आसिम, जिला सचिव रिंकू गौतम, मुरादाबाद के जिला अध्यक्ष संदीप कुमार, जिला सचिव सुरजीत दहिया, रामपुर से सैय्यद वकार अहमद, मोहम्मद असलम, अहसान हैदरी, कपिल कुमार, नजमुज्जमां, महेश कुमार, सनी दत्त, नीरज गुप्ता, चेतना रानी, शिवा रानी, संजीव कुमार, लोकेन्द्र सिंह, जयेन्द्र चौहान, शेर सिंह, आनंद सिंह, योगेश कुमार, शीशपाल सिंह, जयपाल सिंह सहित मंडल के तीनों जिलों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। अधिवेशन में संगठन को मजबूत बनाने तथा कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed