फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Savitribai Phule ignited the flame of women's education by opening schools.

Amroha News: सावित्री बाई फुले ने स्कूल खोलकर जगाई थी महिला शिक्षा की अलख

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Savitribai Phule ignited the flame of women's education by opening schools.
मंडी समिति रोड ​स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम काे संबो​धित करते सांसद बाबूसिंह कुशवाह
अमरोहा। शहर के मोहल्ला मोतीनगर में शनिवार को सैनी समाज की ओर से देश की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले एवं माता फातिमा शेख की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजक भाजपा नेता रामसिंह सैनी सभी ने अतिथियों को शॉल भेंट कर स्वागत किया। मंडी समिति रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में पूर्व कैबिनेट मंत्री व जौनपुर के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले और माता फातिमा शेख ने समाज में महिलाओं की शिक्षा की अलख जगाई और आज भी उनके विचार प्रासंगिक हैं।
विज्ञापन

पूर्व विधायक कमलेश सैनी ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले का जन्म गरीब परिवार में 3 जनवरी 1831 को हुआ और 1897 में उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने अपने पति महात्मा ज्योतिबा फुले के साथ शिक्षा ग्रहण की। वह देश की पहली शिक्षिका बनीं। महिला उत्थान के लिए उन्होंने विद्यालय खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व विधायक कमलेश सैनी, महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी, जिला पंचायत सदस्य शारदा देवी, डॉ. केएस सैनी, रामऔतार सैनी, पूरन सिंह सैनी, बसंत सिंह सैनी, अरविंद सैनी, गंगा सरन सैनी, मोनू सैनी, डॉ. शिवचरन सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed