फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Sarvananda Maharaj Brahmalin

Amroha News: सर्वानंद महाराज ब्रह्मलीन, अंतिम यात्रा में उमड़े लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Sarvananda Maharaj Brahmalin
गजरौला। राम तलैया मंदिर के संस्थापक सर्वानंद महाराज ब्रह्मलीन हो गए। नगर और आस पास के ग्रामीण इलाकों से आए हजारों लोग उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। इसके बाद मंदिर परिसर में उनकी समाधि बनाई गई।
विज्ञापन

नगर में खाद गुर्जर मार्ग पर राम तलैया नाम से धार्मिक स्थल है। यहां पर कई मंदिर हैं। मंदिर की स्थापना सर्वानंद महाराज ने की। तीन दिन पूर्व उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। उनके शिष्य और अनुयायी उनको बेहतर इलाज के लिए बाहर ले गए। मगर आराम नहीं हुआ। गढ़मुक्तेश्वर के निजी अस्पताल में उन्होंने शनिवार शाम अंतिम सांस ली। यह जानकारी मिलते ही उनके अनुयायियों में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार सुबह उनकी अंतिम यात्रा तैयार की गई। भव्य वाहन में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। जो फौंदापुर, मझौला से होकर ललितादेवी मंदिर, अवंतिका मार्ग से इंदिरा चौक होते हुए राम तलैया मंदिर पर आई। यहां उनको अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर डॉ. गुरजीत चौहान, अंकुर चौहान, नरेंद्र चौहान, सूर्यप्रताप सिंह, प्रमोद राघव, कमल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed