फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Sanskrit week started in Gurukul Chotipura College

Amroha News: गुरुकुल चोटीपुरा महाविद्यालय में संस्कृत सप्ताह की हुई शुरुआत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Sanskrit week started in Gurukul Chotipura College
रजबपुर(अमरोहा)। श्रीमद दयानंद कन्या गुरुकुल महाविद्यालय चोटीपुरा में संस्कृत सप्ताह समारोह का आरंभ किया गया। प्राचार्या डॉ. सुमेधा ने बताया कि श्रावण पूर्णिमा से तीन दिन पहले व तीन दिन बाद प्रत्येक वर्ष संस्कृत सप्ताह का आयोजन किया जाता है। इसी के तहत पूरे सप्ताह प्रात:कालीन सभा का आयोजन संस्कृत भाषा में किया जाता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जला कर किया गया। विद्यालय के संस्कृत वक्ताओं ने छात्राओं को संस्कृत भाषा के महत्व के बारे में जानकारी दी। दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. चांद किरण सलूजा ने संस्कृत के महत्व, उसके गौरव के बारे में बताया। वहीं, छात्राओं ने संस्कृत में विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आचार्या डॉ. सुमेधा ने कहा कि गुरुकुल संस्कृत संवर्द्धन के क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का पूर्ण प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

गुरुकुल में संस्कृत की विशेष कक्षाओं एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। समारोह का आयोजन 24 अगस्त तक होगा। इस अवसर पर लक्ष्मी नरसिम्हन, एनसीईआरटी में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पारुल सिंह, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रोफेसर आचार्य डॉ. विजयपाल प्रचेता, प्रोफेसर अनिल गिरी, भाव प्रकाश गांधी, आचार्य कुशलदेव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed