फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Sanjeev Gajraula, Dharmendra Singh became Dhanaura Block President, emphasis on strengthening the organization in the meeting on Friday evening.

Amroha News: संजीव गजरौला, धर्मेंद्र सिंह बने धनौरा ब्लॉक अध्यक्ष शुक्रवार शाम बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Sanjeev Gajraula, Dharmendra Singh became Dhanaura Block President, emphasis on strengthening the organization in the meeting on Friday evening.
गजरौला। एससी एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में संजीव कुमार गजरौला व धर्मेंद्र सिंह धनौरा ब्लॉक की इकाई के अध्यक्ष बनाए गए। इस दौरान जिलाध्यक्ष करतार सिंह ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया।
विज्ञापन

एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार शाम खादगुर्जर मार्ग पर एक बैंक्वेट हॉल में की गई। इस दौरान एसोसिएशन की गजरौला व धनौरा ब्लॉक की इकाई का गठन किया गया। गजरौला ब्लॉक की इकाई में संजीव कुमार अध्यक्ष, जितेंद्र कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नरेंद्र कुमार कौशिक मंत्री, दीपा रानी निमेष व उमा को महिला उपाध्यक्ष बनाया गया, जबकि, हेम सिंह संयुक्त मंत्री, सुभाष सिंह संगठन मंत्री, लाल बहादुर सिंह कोषाध्यक्ष बनाए गए। श्यौदान सिंह प्रचार मंत्री, सुषमा देवी प्रवक्ता, प्रवीण कुमार मीडिया प्रभारी बनाए।
विज्ञापन

धनौरा ब्लॉक की नई कार्यकारिणी में धर्मेंद्र सिंह अध्यक्ष, राजेंद्र सिंह ब्लॉक मंत्री, विनोद कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष व उमेश चंद काेषाध्यक्ष बनाए गए। इस दौरान जिलाध्यक्ष करतार सिंह ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष विनोद गौतम ने भी संगठन की मजबूती पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां डॉ.पृथी सिंह, जयवीर सिंह, रामवीर सिंह, नीरज निर्मल, वेदकांत भूषण, रेखा रानी, संजीव कुमार, सुरेंद्र व्यास, विजयपाल सिंह, उमेश चंद्र आदि मौजूद रहे। संचालन जगवीर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed