{"_id":"68a3910c9485eefc51021106","slug":"sampoorna-samadhan-diwas-22-complaints-registered-only-four-resolved-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-145933-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस : 22 शिकायतें दर्ज, सिर्फ चार का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस : 22 शिकायतें दर्ज, सिर्फ चार का निस्तारण
Tue, 19 Aug 2025 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 19 Aug 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा में संपूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई करते डीएम और एसपी। स्रोत- सूचना विभाग
अमरोहा। शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का अवकाश होने के कारण सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अमरोहा ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में डीएम-एसपी ने लोगों की समस्याएं सुनीं। डीएम ने सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। दोनों अफसरों के समक्ष 22 शिकायतें दर्ज की गईं जिनमें से चार का निस्तारण कराया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान डीएम निधि गुप्ता वत्स ने पूर्व तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण और फीडबैक की समीक्षा की। असंतोषजनक फीडबैक पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने जनता दर्शन, आईजीआरएस पोर्टल, तहसील दिवस एवं अन्य दिवसों में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के साथ त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण होना चाहिए।
समाधान दिवस में कुल 22 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें 10 शिकायतें राजस्व विभाग, पांच विद्युत विभाग, दो पूर्ति विभाग, तीन पुलिस विभाग और एक-एक शिक्षा व विनियमित क्षेत्र से संबंधित थीं। इनमें चार शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया जबकि शेष शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश डीएम ने दिए। एसपी अमित कुमार आनंद ने कहा कि पुलिस अधिकारी लोगों की पुलिस संबंधी शिकायतों का उचित, गुणवत्तापूर्ण व शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित कराएं। इस दौरान डॉ. सत्यपाल सिंह, डीडीओ सरिता द्विवेदी, एसडीएम सदर शशिभूषण पाठक, सीओ शक्ति सिंह, सीवीओ डॉ. आभा दत्त समेत जिला एवं तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।