{"_id":"576452814f1c1b591811bd65","slug":"samajwadi-party-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंग सपा नेता ने जबरन कराया बैनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंग सपा नेता ने जबरन कराया बैनामा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sat, 18 Jun 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
zimmerman gun
- फोटो : reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दबंगों ने तमंचों के बल पर पुत्र को रिश्तेदारी से तथा पिता को घर से उठाकर कीमती जमीन का बैनामा करा लिया। अगले दिन जमीन का स्टे भी ले लिया। पीड़ित ने जिले के सभी आलाअफसरों से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इंसाफ नहीं मिला। मुख्यमंत्री के दरबार में भी हाजिरी लगाई है। दो सप्ताह में इंसाफ नहीं मिलने पर पूरे परिवार ने डीएम कार्यालय के सामने आत्मदाह की चेतावनी दी है।
हसनपुर कोतवाली के शाहपुर कलां गांव निवासी विशंभर सिंह खड़गवंशी की हसनपुर-रहरा मार्ग पर करीब पौन बीघा जमीन है। रोड के किनारे होने के कारण यह बड़ी कीमती है। गत वर्ष अगस्त माह में विशंभर सिंह के बेटे कुंवरपाल को इसकी रिश्तेदारी में शहवाजपुर डोर से कुछ दबंगों ने हथियारों के बल पर उठा लिया। विशंभर को दबंग घर से उठाकर ले गए। तमंचों के बल पर कब्जे में कर जमीन का बैनामा करा लिया। आरोप लगाया है कि आरोपी प्रदेश सरकार के एक नेता के करीबी हैं।
दबंगों से सत्तारूढ़ पार्टी के कद्दावर नेता के साले की साठगांठ होने का भी आरोप है। बैनामे के अगले दिन पिता-पुत्र ने इस पर स्टे ले लिया। दबंग इस पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। एसडीएम, एडीएम और डीएम तक दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इंसाफ नहीं मिला। मामला कोर्ट में भी चल रहा है। लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री कार्यालय के विशेष सचिव प्रांजल यादव से भी इंसाफ की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार के सुरेंद्र, मुनेश, रेखा, कुंवरपाल, चंपा देवी, पूनम व दो मासूम कार्तिकेय तथा प्रिंस शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़ित परिवार ने दो सप्ताह में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर डीएम कार्यालय के सामने आत्मदाह की चेतावनी दी है।