फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   samajwadi party district unit in action

सपा में बगावत पर कार्रवाई अमरोहा ब्लाक प्रमुख समेत छह नेता निष्कासित

Sat, 21 Jan 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sat, 21 Jan 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party district unit in action
समाजवादी पार्टी - फोटो : SELF
समाजवादी पार्टी ने बगावत पर अमरोहा ब्लाक प्रमुख समेत छह नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की है। छह-छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता होने का आरोप लगाया है। प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों को इससे अवगत करा दिया है। साथ ही जिलाध्यक्ष ने नौगावां विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष की कमान मस्तराम सिंह यादव को सौंप दी है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा नौगावां सादात विधानसभा सीट से मौलाना जावेद आब्दी को टिकट देने और मौजूदा विधायक अशफाक अली खां का काटने के बाद कई नेताओं ने बगावत शुरू कर दी थी। 
विज्ञापन


अशफाक ने जहां सपा छोड़कर रालोद का दामन थाम लिया है, वहीं नेताओं ने भी उनका साथ पकड़ लिया है। अब जब ये बात पार्टी जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह के कानों तक पहुंची तो उन्होंने सभी पर कार्रवाई शुरू कर दी है। जिलाध्यक्ष ने कहा है कि पार्टी में सबकुछ ठीक है। कुछ लोग पार्टी विरोधी गतिविधियों में लगे थे, जिसकी सूचना प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों को दे दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नौगावां विधानसभा अध्यक्ष रवि यादव, अमरोहा ब्लाक प्रमुख मीनू चिकारा, मनवीर सिंह चिकारा को पार्टी ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। जबकि सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष डा. यूनुस सैफी, जिला सचिव मो. हनीफ सपा और जिला सचिव चौ. गजेंद्र सिंह को पहले ही पद से हटाया जा चुका था। इन्हें भी छह साल के लिए निष्कासित किया गया है। केवल नौगावां विस अध्यक्ष ने ही पार्टी छोड़ी है। बाकी पदाधिकारी नहीं गए हैं। अध्यक्ष की जिम्मेदारी मस्तराम सिंह यादव को दी गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed