फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Salesman and mason killed in bike collision, one injured

बाइकों की भिड़ंत में सेल्समैन और राजमिस्त्री की मौत, एक घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Salesman and mason killed in bike collision, one injured
गजरौला मार्ग पर बाइकों की भिड़ंत में पेट्रोल पंप के सेल्समैन और राजमिस्त्री की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। उधर, दो युवकों की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव डोमखेड़ा निवासी 25 वर्षीय लाल सिंह पुत्र महेश सिंह गांव सिहाली जागीर में स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन का कार्य करता था। मंगलवार शाम को बाइक पर सवार होकर वह अपने गांव से पेट्रोल पंप पर ड्यूटी करने जा रहा था। हसनपुर गजरौला मार्ग पर गांव में मनौटा के नजदीक सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में लाल सिंह और दूसरी बाइक पर सवार 26 वर्षीय राजमिस्त्री दानिश निवासी मोहल्ला मनिहारान कस्बा हसनपुर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका दोस्त मोहल्ला निवासी शादाब घायल हो गया। मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिए। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस ने कब्जे में कर लिया है। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार त्यागी ने बताया कि बाइक में दो युवकों की मौत हुई है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव डोमखेड़ा निवासी लाल सिंह की करीब एक साल पहले ही शादी हुई थी। तीन माह पहले ही उसकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया था। घर में खुशी का माहौल बना हुआ था। वहीं मंगलवार को लाल सिंह के चचेरे भाई के रिश्ते का कार्यक्रम भी था। जिसमें शामिल होने के बाद लाल सिंह ड्यूटी पर जा रहा था। लेकिन उसे क्या मालूम था कि वह वापस कभी अपने घर नहीं लौट पाएगा। लाल सिंह की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। चचेरे भाई के रिश्ते की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। वहीं मृतक दानिश ने अपने पीछे पत्नी व तीन साल की बेटी छोड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed