{"_id":"66ad6127d36b528b580c3244","slug":"salary-hike-of-35-secretaries-stopped-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-123239-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: खातों में पड़ी राशि खर्च न करने पर 35 सचिवों की वेतन वृद्धि रोकी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: खातों में पड़ी राशि खर्च न करने पर 35 सचिवों की वेतन वृद्धि रोकी गई
विज्ञापन
अमरोहा। विकास कार्यों में उदासीनता बरतना सचिवों को भारी पड़ा है। पंचायतों में वित्त आयोग की राशि खर्च करने में पिछड़ने पर 35 सचिवों के वेतन वृद्धि पर रोक लगाई है। सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक के दौरान डीएम की सख्ती के बाद सीडीओ ने सचिवों के दो वित्तीय वर्षों की वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी है।
सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा के दौरान डीएम ने पंचायत राज विभाग के तहत पंचायतों में पंचम राज्य वित्त व 15वें वित्त की राशि खर्च न होने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की थी। इसके चलते जिला सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में पिछड़ रहा था। डीएम ने मामले में सीडीओ व डीपीआरओ इसमें सुधार के निर्देश देते हुए लापरवाह सचिवों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस पर सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने खर्च में फिसड्डी 35 सचिवों के वित्तीय वर्ष 2024-25 व 2025-26 की वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी है। सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने बताया कि विभागीय कार्यों में उदासीनता बरतने पर सचिवों की वेतन वृद्धि रोकी गई है।
-- --
इन सचिवों की रोकी गई वेतन वृद्धि
हेमलता, जय किशोर, पवित्र कुमार, प्रियांशु, रजत कुमार, सतेंद्र, योगेश कुमार, मोहम्मद नसीम, राजीव सिंह, राजकुमार, सुमित कुमार, अर्चना सैनी, फौजिंद्र, गौरव सिंह, शिवम, उपेंद्र, दिनेश कुमार, खुर्शीद, राम निवास, सुरेंद्र, विकास कुमार, विपिन कुमार, आलोक कुमार, विजेंद्र, बृजेश कुमार, देवेश कुमार, जाहिद खान, मोहम्मद इरफान, मोहम्मद अय्यूब, परवेंद्र, राजकुमार, सचिन पाल, सत्यम, अंजुम व ज्योति
विज्ञापन
-- -- --