फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   saira afaq sex racket case

गजरौला के होटलों में ठिकाना बनाने की मिल रहीं सूचनाएं 

Fri, 09 Sep 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Fri, 09 Sep 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
saira afaq sex racket case
afaq - फोटो : amarujala
 सेक्स रैकेट के सरगना आफाक बाकरी के ठिकानों को दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम तार से तार जोड़ने की जुगत में अमरोहा में फैली होने की पुलिस को लगातार सूचनाएं मिल रही हैं। लेकिन पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर पा रही है। गजरौला में भी हाइवे पर स्थित होटलों में दिल्ली क्राइम ब्रांच के सादे कपड़ेेे में अधिकारियों के होने की भी जानकारी मिल रही है। गुरुवार को खुफिया विभाग ने होटलों में पड़ताल की है। 
विज्ञापन


देह के इस कारोबार को बड़ा खुलासा होने के बाद से ही दिल्ली क्राइम ब्रांच की जनपद अमरोहा पर नजर है। क्योंकि आफाक बाकरी अमरोहा जनपद के हसनपुर-संभल मार्ग पर स्थित उझारी गांव का रहने वाला है। उझारी में उसकी आलीशान कोठी भी है। पिछले दिनों दिल्ली पुलिस ने उझारी पहुंची थी।
विज्ञापन


नेशनल हाइवे पर स्थित गजरौला के होटलों में कहीं आफाक बाकरी के इस काले धंधे के तार तो नहीं जुड़े हैं। इसको लेकर दिल्ली क्राइम ब्रांच के गजरौला आने की कई दिनों से सूचनाएं मिल रही हैँ। बुधवार को दिल्ली पुलिस के गजरौला के होटलों में ठहरने की जानकारी पर बृहस्पतिवार को खुफिया विभाग ने होटलों में जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार होटलों में दिल्ली क्राइम ब्रांच की कोई टीम होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के साथ ही खुफिया विभाग भी निगाह जमाए है। दिल्ली पुलिस द्वारा बृहस्पतिवार को भानपुर फाटक के निकट नेशनल हाइवे पर एक बड़े होटल में छापे की अफवाह फैली रही। लोगों में चर्चा रही कि होटल में दिल्ली पुलिस ने छापा मारी की है लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed