फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   sadi anudan issue

शादी अनुदान के 3,059 फॉर्मों का दोबारा होगा सत्यापन .

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
sadi anudan issue
अमरोहा। लखनऊ में शादी अनुदान के लिए फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद जिले के अफसर सजग हो गए हैं। सामान्य, ओबीसी, अल्पसंख्यक और अनुसूचित जाति की बेटियों की शादी अनुदान के 3,059 फॉर्म का सत्यापन दोबारा होगा। पात्रता के दायरे में आने वालों के फॉर्म स्वीकृत होंगे। पात्र परिवार की बेटी की शादी पर 20 हजार रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से आर्थिक तौर पर कमजोर परिवार को बेटियों के हाथ पीले करने के लिए 20 हजार रुपये की मदद दी जाती है, लेकिन इसके लिए शहरों में 56,460 रुपये और देहात में रहने वाले अभिभावक की आय 46,080 रुपये सालाना होनी चाहिए। खास बात यह है कि विधवा, दिव्यांग और वृद्धावस्था पेंशन धारक अभिभावक को आय की जरूरत नहीं है। इसके अलावा शादी वित्तीय वर्ष में होनी जरूरी है। इसके अलावा शादी से पहले या उससे 90 दिन के अंदर फॉर्म ऑनलाइन होने चाहिए। सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल ने कहा कि शादी अनुदान के फॉर्म की सत्यापन के निर्देश दिए गए हैं। पात्रता की दोबारा पड़ताल करनी है। एसडीम और बीडीओ से सत्यापन रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed