फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   RSS's grand Kalash Yatra will reach 14 temples of the city

Amroha News: नगर के 14 मंदिरों में पहुंचेगी आरएसएस की भव्य कलश यात्रा

Fri, 29 Dec 2023 12:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 29 Dec 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
RSS's grand Kalash Yatra will reach 14 temples of the city
गजरौला। आरएसएस की भव्य कलश यात्रा शुक्रवार की सुबह आठ बजे से निकाली जाएगी। शिव मंदिर सरिया मिल बुध बाजार से शुरू होने वाली कलश यात्रा 14 मंदिरों में पहुंचेगी। लोगों को मंदिरों के इतिहास की जानकारी देने और धार्मिक प्रवृत्ति का बनाने के मकसद से यात्रा निकाली जाएगी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नगर संघ चालक कमल अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार की सुबह आठ बजे बुध बाजार के सरिया मिल के निकट शिव मंदिर से श्रीराम जन्म भूमि मंदिर पूजित अक्षत कलश यात्रा शुरू की जाएगी। शिवपुरी से श्रीराम टोली, गंगानगर से लक्ष्मण टोली, टीचर कॉलोनी से हनुमान टोली, आजाद नगर से सुग्रीव टोली, जवाहर नगर से अयोध्या टोली और बुध बाजार से केशव टोली के नेतृत्व में संघ के कार्यकर्ता कलश यात्रा लेकर निकलेंगे। प्रत्येक टोली में आरएसएस के 11-11 सदस्य मौजूद रहेंगे। जो रेलवे स्टेशन बस्ती क्षेत्र के सभी 14 मंदिरों में कलश यात्रा पहुंचेगी। गंगा प्याऊ मंदिर परी चौक पर कलश यात्रा का समापन किया जाएगा। इसके बाद प्रसाद का वितरण होगा। कमल अग्रवाल का कहना है कि अयोध्या में भव्य मंदिर बनाया जा रहा है। यह सनातन के लिए बेहद शुभ अवसर है। इसी खुशी में संघ की तरफ से मंदिरों का इतिहास उजागर करने और लोगों में धार्मिकता का भाव जगाने के लिए कलश यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed