फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   RSS chief Mohan Bhagwat will spend six hours in Gurukul

Amroha News: छह घंटे गुरुकुल में बिताएंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
RSS chief Mohan Bhagwat will spend six hours in Gurukul
अमरोहा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को चोटीपुरा स्थित श्रीमद् दयानन्द कन्या गुरुकुल महाविद्यालय में पहुंचेंगे। सड़क मार्ग से सुबह साढ़े दस बजे यहां पहुंचने के बाद वह छह घंटा गुरुकुल में बिताएंगे। वह यहां नवनिर्मित भवन संस्कृति नीडम का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वह गुरुकुल की बालिकाओं को संबोधित भी करेंगे।
विज्ञापन

महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में उनका काफिला सुबह साढ़े दस बजे सड़क मार्ग से गुरुकुल पहुंचेगा। यहां सूक्ष्म जलपान के बाद सुबह 11 बजे से यज्ञशाला में यज्ञ आयोजन होगा। जिसके बाद वह अलग-अलग कार्यक्रमों में भाग लेंगे। प्राचार्या डॉ. सुमेधा ने बताया कि इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के कुलपति आचार्य प्रो. श्रीनिवास वरखेडी भी उपस्थिति रहेंगे।
विज्ञापन

---

संघ प्रमुख के रूप में पहली बार अमरोहा पहुंचेंगे भागवत
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत दूसरी बार अमरोहा की धरती पर पहुंचेंगे। हालांकि संघ प्रमुख के रूप में वह पहली बार अमरोहा पहुंच रहे हैं। संघ के जिला कार्यवाह होशियार सिंह के अनुसार वह 2007-08 में अखिल भारतीय शारीरिक प्रमुख के रूप में मंडी धनौरा आए थे। तब के बाद वह आज अमरोहा पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

यह रहेगा कार्यक्रम
10.30 बजे - सड़क मार्ग से आगमन
10.45 बजे - सूक्ष्म जलपान
11.00 बजे - यज्ञशाला में यज्ञ का आयोजन होगा
11.45 बजे - कक्षा सात की 134 बच्चियों का उपनयन संस्कार कार्यक्रम रहेगा।
12.00 बजे - नवनिर्मित भवन संस्कृति नीडम का उद्घाटन
12.20 बजे - पौधरोपण
12.30 से 2 बजे तक - महाविद्यालय में भोजन व विश्राम
02.00 बजे - सांस्कृतिक कार्यक्रम
03.30 बजे - उद्बोधन
4.30 बजे - वापसी
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed