{"_id":"64c1793acfca3552ae050f96","slug":"rohits-father-requested-to-get-a-house-in-pm-housing-scheme-jpnagar-news-c-283-1-smbd1011-204-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: रोहित के पिता ने पीएम आवास याेजना में मकान दिलाने की लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: रोहित के पिता ने पीएम आवास याेजना में मकान दिलाने की लगाई गुहार
Thu, 27 Jul 2023 01:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 27 Jul 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा। एम्स ऋषिकेश में अपना आपरेशन कराने जा रहे रोहित के पिता ओमकार ने उपजिलाधिकारी से गुहार लगाई है कि उनका परिवार बेहद गरीब है। उनको प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान दिलाया जाए। परिजनों को सांत्वना देने गए उपजिलाधिकारी ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता दिलाने का आश्वासन भी दिया।
नगर के मोहल्ला शिवपुरी निवासी रोहित के ऑटो की सोमवार की रात जनपद बिजनौर की कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई थी। दुर्घटना में रोहित की पत्नी मीरा, बेटी प्रिया व बेटा शिवम की मौत हो गई थी। जबकि रोहित, बेटी माही व साला विकास घायल हो गया था।
बुधवार की दोपहर उपजिलाधिकारी राजीव राज ने मोहल्ला शिवपुरी में जाकर मृतक के परिजनों से मुलाकात की। रोहित के पिता ओमकार सैनी ने उपजिलाधिकारी को मकान की हालत दिखाते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान दिलाने की गुहार लगाई। पिता का कहना था कि बारिश में मकान की छत से पानी टपक रहा है।
विज्ञापन
ओमकार के परिवार व मकान की दयनीय हालत देखते हुए उपजिलाधिकारी ने कहा कि वह आवास के लिए आवेदन करें। इस संबंध में उच्चाधिकारियों से वार्ता कर उनको आवास दिलाया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान रोहित के परिजन बुरी तरह बिलखते रहे।
। दुर्घटना में घायल हुए रोहित, उसकी बेटी माही व साले विकास का मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। रोहित व माही की स्थिति में सुधार होने पर परिजन दोनों को मंगलवार की देर रात नगर में ही ले आए थे। दोनों को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रोहित के साले विकास की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और वह मेरठ के एक निजी अस्पताल में जिंदगी व मौत के बीच झूल रहा है। रोहित के पिता ओमकार ने बताया कि मेरठ के निजी अस्पताल का खर्चा वह उठाने की स्थिति में नहीं थे। दोनों की हालत में भी सुधार था, इसीलिए रोहित व उसकी बेटी माही को नगर में एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
सीने पर पत्थर रखकर परिजनों को आखिरकार रोहित को उसकी पत्नी मीरा, बेटी प्रिया, पुत्र शिवम की मौत की जानकारी देनी ही पड़ी। अस्पताल में उपचार करा रहे रोहित ने अपनी पत्नी व बच्चों की कुशलता जानने की जिद पकड़ ली। पहले उसको बताया गया था कि तीनों का दूसरे अस्पताल में उपचार चल रहा है। लेकिन जब उसने उनके पास ले चलने की जिद पकड़ी तो परिजनों को सच्चाई बतानी पड़ी। पत्नी, बेटी व बेटे की मौत की जानकारी मिलते ही रोहित बुरी तरह चीख पड़ा। उसको यकीन नहीं हो रहा था उसकी दुनिया उजड़ चुकी है। सुख दुख में साथ देने वाली पत्नी व बच्चे अब इस दुनिया में नहीं रहे।