{"_id":"5702be954f1c1bb45ec8114c","slug":"robbery-with-engineer","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी कंपनी के इंजीनियर से लूटपाट, मारपीट में रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी कंपनी के इंजीनियर से लूटपाट, मारपीट में रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Tue, 05 Apr 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में रह रहे निजी कंपनी के इंजीनियर से सोमवार सुबह छह युवकों ने मारपीट कर रुपये और गले में पहनी सोने की चेन आदि लूट ले गए। पुलिस ने खेल करते हुए लूट की घटना की रिपोर्ट मारपीट में दर्ज की है।
मूलरूप से मेरठ के रहने वाले रिलायंस कंपनी में इंजीनियर सचिन शर्मा परिवार समेत वासुदेव रोड स्थित चूना भट्ठी मोहल्ले में रहते हैं। सचिन यहां कलक्ट्रेट और कॉलेजों में वाईफाई की लाइन बिछवाने का काम करवा रहे हैं। रविवार रात छह युवक इंजीनियर की गैर मौजूदगी में उनके घर पहुंचे।
आरोप है कि, युवकों ने उनकी पत्नी संग गाली गलौज और अभद्रता की। सोमवार सुबह करीब पौने नौ बजे सचिन अपने घर से कुछ ही दूर थे। इसी दौरान छह युवक आए और सचिन को पकड़ लिया। इंजीनियर ने युवकों पर गले की सोने की चेन, घड़ी,पर्स जिसमें 27700 रुपये थे लूट लिए। विरोध करने पर युवकों ने इंजीनियर को बेरहमी से पीटा।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने घायल से घटना की जानकारी ली। इसके बाद उसका मेडिकल कराया। बाद में पुलिस ने घटना की रिपोर्ट में खेल कर दिया। इंजीनियर के 27700 रुपयों, सोने की चेन व घड़ी लूट की रिपोर्ट पुलिस ने महज मारपीट में दर्ज की है।
इंजीनियर पर लेबर के पैसे हैं, जिसको लेकर मारपीट हुई थी। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है तथा मारपीट के आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।-शैलेंद्र प्रताप गौतम कोतवाल