फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Robbery from a building material businessman in Gajraula

Amroha News: गजरौला में बिल्डिंग मटेरियेल कारोबारी से लूट

Tue, 28 Jan 2025 03:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 28 Jan 2025 03:03 AM IST
विज्ञापन
Robbery from a building material businessman in Gajraula
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

हाईवे की सर्विस रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने बिल्डिंग मटेरियेल कारोबारी से सोने का कड़ा, मोबाइल व 60 हजार रुपये की नकदी लूट ले गए। विरोध करने पर बदमाशों ने कारोबारी के सिर में धारदार वस्तु से हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायल कारोबारी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
चौधरी खेम सिंह कॉलोनी निवासी पुनीत चौहान की चौपला के पास नवादा मार्ग पर बिल्डिंग मटेरियेल की दुकान हैं। रविवार तड़के 4.30 बजे वह टहलते हुए घर जा रहे थे। उनका आरोप है कि संत निरंकारी सत्संग भवन के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियारों के बल पर उनको रोक लिया। उनसे सोने का कड़ा, मोबाइल और 60 हजार रुपये की नकदी लूट ली। विरोध करने पर उनके सिर में किसी धारदार वस्तु से हमला कर उनको घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश भाग गए। लूट की सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। घटना की जानकारी ली। घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिए गए हैं। उनका चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस बोली- बाइक की साइड लगने पर हुई मारपीट

कारोबारी के साथ हुई घटना के बाद पुलिस ने आस पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिनमें तस्वीर कैद होने पर पुलिस ने रविवार रात करीब 10.45 बजे जवाहर नगर मोहल्ला निवासी अक्षित व गंगा नगर मोहल्ला निवासी आर्यन को भानपुर फाटक से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर सनोज प्रताप सिंह के मुताबिक दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि साइड लगने पर उनका पुनीत से विवाद हो गया था। कारोबारी ने उनकी बाइक में पत्थर मार दिया था। इस पर उन्होंने कारोबारी की पिटाई कर दी। वह मोबाइल से उनकी वीडियो बनाने लगा तो उन्होंने उसका मोबाइल छीन लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि रुपये, सोने के कड़े आदि लूट की बात गलत बताई। जांच में भी लूट की घटना संदिग्ध पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed