{"_id":"68a38f5775db892951063d93","slug":"roadways-bus-station-will-be-equipped-with-modern-facilities-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-145915-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा रोडवेज बस अड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा रोडवेज बस अड्डा
Tue, 19 Aug 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 19 Aug 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। नगर के रोडवेज बस अड्डे के दिन जल्द बहुर सकते हैं। यह जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से लैस हो सकता है। ढाई से तीन फीट ऊंचा करने के साथ ही यहां पर कैंटीन खोली जाएगी। बसों के आने जाने के लिए हाईवे पर कट बनाया जाएगा। 24 घंटे बसों के संचालन के लिए अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया जाएगा। एआरएम ने इसका प्रस्ताव बनाकर परिवहन मंत्रालय को भेजा है।
पिछले महीने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह नगर स्थित विधायक राजीव तरारा के आवास पर आए थे। इससे पहले मंत्री ने रोडवेज बस अड्डे का निरीक्षण किया था। उनको अड्डा खाली मिला था। यात्री भी नहीं थे। मूलभूत सुविधाएं भी ठीक नहीं मिली थीं। रोडवेज बसों का भी ठहराव नहीं था। वह सीधे ओवरब्रिज से गुजर रही थीं। विधायक तरारा ने परिवहन मंत्री को रोडवेज बसों का ठहराव न होने के कारण गिनाए थे। साथ ही बस अड्डे को आधुनिक किए जाने की मांग रखी थी।
विधायक ने कहा था कि यह अड्डा दिल्ली हाईवे किनारे पर होने के साथ ही महत्वपूर्ण है। गजरौला से रोजाना दिल्ली-लखनऊ के साथ ही पश्चिमी यूपी के करीब 15 से 20 जिलों के लोगों का आवागमन रहता है। अन्य प्रदेशों को भी यात्री सफर करते हैं लेकिन रोडवेज बसों का ठहराव नहीं होने के कारण उनके सामने दिक्कत आती है। परिवहन मंत्री ने परिवहन निगम के आरएम और एआरएम को प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए थे। एआरएम ने प्रस्ताव तैयार किया। जिसे परिवहन मंत्रालय को भेज दिया है। एआरएम के सी गौड़ का कहना है कि जल्द ही प्रस्ताव मंजूर होने की संभावना है।
विज्ञापन
यह होने है काम
- स्टैंड परिसर ढाई से तीन फीट ऊंचा किया जाएगा।
- बाहरी और शरारती तत्वों पर रोकथाम के लिए बाउंड्रीवाल बनेगी।
- यात्रियों के लिए कैंटीन खोली जाएगी।
- स्टैंड के निकट हाईवे पर कट बनवाया जाएगा।
-तीन व्यक्तियों का अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया जाएगा।
- हाईटेक शौचालय बनवाए जाएंगे।
वर्जन
रोडवेज बस अड्डे को आधुनिक किए जाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर आरएम के माध्यम से परिवहन मंत्रालय को भेज दिया है। जल्द ही प्रस्ताव मंजूर होने की संभावना है। - केसी गौड़, एआरएम परिवहन निगम अमरोहा