{"_id":"6776e688876a6b6cdc0027e7","slug":"roadways-bus-overturned-on-the-highway-in-amroha-six-passengers-injured-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-131863-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अमरोहा में हाईवे पर पलटी रोडवेज बस, छह यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अमरोहा में हाईवे पर पलटी रोडवेज बस, छह यात्री घायल
Fri, 03 Jan 2025 12:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
रजबपुर में हाईवे पर पलटी रोडवेज की बस को उठाती क्रेन । संवाद
रजबपुर (अमरोहा)। मेरठ से मुरादाबाद जा रही सोहराबगेट डिपो की बस बृहस्पतिवार दोपहर अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। बस में सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई। हादसे में चार महिलाओं समेत छह यात्री घायल हो गए। वहीं, बस पलटने से हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने यात्रियों को बस से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद क्रेन की मदद से बस को हटाकर यातायात शुरू कराया गया। साथ ही यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया।
सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर सोहराबगेट डिपो की बस मेरठ से मुरादाबाद जा रही थी। बस में करीब 15 यात्री सवार थे। बस रजबपुर क्षेत्र में बाईपास के पास पहुंची, तो अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित हुई बस हाईवे पर पलट गई। यात्रियों में चीखपुकार मच गई। पीछे से आ रहे वाहनों के पहिए थम गए। हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला और जोया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
हादसे में गजरौला के शहबाजपुर की रहने वाली शाइस्ता, शबाना, शहनाज, संभल के फतेहपुर गांव निवासी रश्मि, मेरठ में शास्त्री नगर निवासी अभिषेक समेत छह यात्री घायल हो गए। कुछ ही देर में घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टरों ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। जबकि, पुलिस ने अन्य यात्रियों को दूसरे वाहनों से गंतव्य के लिए भेजा। वहीं, बस के चालक व परिचालक मौके से भाग निकले। पुलिस ने क्रेन मंगाकर बस को सड़क से हटवाया और अपने कब्जे में ले लिया। सीओ ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। जांच में सामने आया है कि हादसा तेज रफ्तार होने के कारण हुआ है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।