फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Roadways bus collided with truck, seven passengers injured

ट्रक से टकराई रोडवेज बस, सात यात्री घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus collided with truck, seven passengers injured
हाईवे पर मुरादाबाद की तरफ से आ रही सोहराब गेट रोडवेज डिपो की बस आगे चल रहे ट्रक के चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगा दिए जाने पर ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में सात यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

यह हादसा डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नेशनन हाईवे पर नीलीखेड़ी के पास शुक्रवार की तड़के करीब चार बजे हुआ। एसओ सुनील मलिक ने बताया कि मुरादाबाद से आ रही सोहराब डिपो की रोडवेज बस सवारियां लेकर मेरठ की ओर जा रही थी। नीलीखेड़ी गांव के सामने ओवरब्रिज पर आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। तभी तेज रफ्तार होने की वजह से बस अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। टक्कर लगते ही सवारियों में चीख-पुकार मच गई। सड़क हादसे में चालक योगेंद्र निवासी गांव बरवाला थाना व जिला बागपत, यात्रियों में सुधीर अवस्थी निवासी अलीगढ़, किशोर निवासी गांव समशाबाद जिला आजमगढ़, कृष्णराय निवासी गांव सियाली जिला गाजीपुर, तारा सिंह निवासी हापुड़ और सीमा निवासी मेडिकल कॉलेज मेरठ गंभीर घायल हो गए। हादसा होते ही बस में मौजूद सवारियों के बीच चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस बुलाकर घायलों को जोया सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हायर सेंटर कर दिया। जबकि अन्य सवारियों को दूसरे वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना किया। एसओ ने मुताबिक क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। जबकि मामले में इत्तेफाकिया हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed