{"_id":"5e4043bd8ebc3ee5aa27989c","slug":"road-jpnagar-news-mbd3393238123","type":"story","status":"publish","title_hn":"पक्का बाग चौराहे से अतरासी तिराहे तक सड़क टूटी, परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पक्का बाग चौराहे से अतरासी तिराहे तक सड़क टूटी, परेशानी
शहर के पक्का बाग चौराहा पर टूटी सड़क
- फोटो : JPNAGAR
Link Copied
अमरोहा। शहर के प्रमुख मार्ग का 50 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। पक्का बाग से अतरासी तिराहा तक की सड़क कई जगहों पर टूट गई है। तारकोल की सड़क गड्ढों में तब्दील है। कई बार हादसे हो चुके हैं। बाइक और ई-रिक्शा वालों की जान जोखिम में हैं। रोजाना हजारों वाहन इस रास्ते से गुजरते हैं। इसके अलावा यह सड़क बिजनौर होते हुए उत्तराखंड को जोड़ती है। सड़कों के गड्ढे वाहनों के स्पीड में रुकावट बन गए हैं।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी के स्वामित्व वाली सड़क शहर के जोया रोड से टीपी नगर चौराहा, दिल्ली गेट, पक्का बाग, अतरासी तिराहा, शाह विलायत दरगाह होते हुए बिजनौर रोड को जाती है। इस मार्ग से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। इस सड़क का लगभग 50 मीटर हिस्सा टूट गया है। सड़क में कई जगहों पर गहरे गड्ढे बन गए है। इससे दो पहिया, ई-रिक्शा के अलावा चार पहिया वालों वाहनों को दिक्कतें हो रही हैं। टीपी नगर और मंडी रोड से आने-जाने वाले वाहन चालक अपने रफ्तार में चलते हैं लेकिन पक्का बाग से अतरासी तिराहा तक की सड़क टूटने से स्पीड को नियंत्रित करने के लिए अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है। जो जोखिम भरा साबित हो रहा है। दरअसल पक्का बाग और मंडी समिति तिराहा से आगे तक की सड़क बेहतर है। इसके चलते कई बार वाहन चालक अच्छे सड़क की उम्मीद में धोखा खा चुके हैं। रविवार को टीपी नगर चौराहे की ओर से आने वाले कई वाहन चालक सड़क में गड्ढे मिलने से घबरा गए। उन्होंने अचानक वाहन की स्पीड को थामने की कोशिश की, गनीमत रही कोई हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।