फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Road connecting Hasanpur tehsil to Bulandshahr demolished

Amroha: बुलंदशहर को जोड़ने वाला मार्ग बंद होने से लोग परेशान, तेजी से चल रहा मरम्मत कार्य

Mon, 22 Aug 2022 12:37 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 22 Aug 2022 12:37 PM IST
सार

बाढ़ खंड विभाग द्वारा कराई गई बैरिकेडिंग के बावजूद भी गंगा कटान नहीं रुक पाया और शनिवार रात करीब 1:00 बजे गंगा नगर पुल को जोड़ने वाली एप्रोज स्लैब ध्वस्त हो गई थी। मरम्मत कार्य तेजी के साथ चल रहा है।

विज्ञापन
Road connecting Hasanpur tehsil to Bulandshahr demolished
तेजी से चल रहा मरम्मत कार्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा कटान तेजी से होने की वजह से हसनपुर तहसील से बुलंदशहर को जोड़ने वाला मार्ग ध्वस्त होने के करीब 33 घंटे बाद भी मरम्मत कार्य पूरा नहीं हो पाया है हालांकि मरम्मत कार्य तेजी के साथ चल रहा है। आवागमन पूरी तरह से बंद है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


पहाड़ी जलाशयों से लगातार छोड़े जा रहे गंगा में पानी की वजह से खादर में गंगा लगातार कटान कर रही है। पिछले दिनों अधिकारियों ने गंगा कटान का जायजा लेते हुए गंगा नगर पुल के पास सड़क को बचाने के निर्देश दिए थे। बाढ़ खंड विभाग द्वारा कराई गई बैरिकेडिंग के बावजूद भी गंगा कटान नहीं रुक पाया और शनिवार रात करीब 1:00 बजे गंगा नगर पुल को जोड़ने वाली एप्रोज स्लैब ध्वस्त हो गई थी।
विज्ञापन


करीब 20 मीटर का रास्ता भी कट गया था। इसके बाद जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था और पीडब्ल्यूडी और बाढ़ खंड के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर मरम्मत कार्य तेजी से शुरू करने के निर्देश दिए थे। निर्देश के बाद वहां मरम्मत कार्य तेजी के साथ चल रहा है, 33 घंटे बाद भी तक मरम्मत कार्य पूरा नहीं हो सका है। जिसकी वजह से मार्ग बंद है। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed