{"_id":"5e42ed118ebc3ee5b73f774c","slug":"road-closed-jpnagar-news-mbd339553782","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोट चौराहे की पुलिया में नमी, आज ट्रैफिक हो सकता है बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोट चौराहे की पुलिया में नमी, आज ट्रैफिक हो सकता है बहाल
अमरोहा कोट चौराहे पर नगर पालिका द्वारा बनाई गई पुलिया।
- फोटो : JPNAGAR
Link Copied
अमरोहा। कोट चौराहे की पुलिया में नमी मिलने से आवागमन बहाल करने की अवधि एक दिन और बढ़ा दी गई है। पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता और जेई के निरीक्षण में मामला सामने आया है। सब कुछ ठीक रहा तो 12 फरवरी को पुलिया को आवाजाही के लिए खोला जा सकता है। इसके बाद आवाजाही बहाल की जाएगी। फिलहाल दूसरे रास्तों से लोग आ जा रहे हैं।
विज्ञापन
नगर पालिका की ओर से शहर के कोट चौराहे पर पुलिया बनाई गई है। इस पर लगभग सवा लाख रुपये की लागत आई है। यह 10.5 मीटर लंबा और 1.25 मीटर चौड़ी है। पुलिया दीवार की आरसीसी से ढलाई की गई है। उसकी मोटाई 20 सेंटीमीटर है। निर्माण अनुभाग का दावा है कि पुलिया के रास्ते बारिश का पानी का बहाव तेज होगा। दरअसल बारिश के पानी से शफातपोता, कोट चौराहा, बंगला समेत अन्य इलाके पानी से डूब जाते हैं। पानी की निकासी के लिए कई घंट लग जाते हैं। निर्माण अनुभाग ने 11 फरवरी से आवागमन बहाल करने का दावा किया था। मंगलवार को दोपहर में पीडब्ल्यूडी के एई एसके जैन और जेई पंकज रस्तोगी ने निरीक्षण किया, जिसमें पुलिया के कई हिस्सों में नमी मिली। इसके बाद ट्रैफिक बहाल कराने की कवायद को स्थगित कर दिया। ईओ डॉ. मणिभूषण तिवारी ने बताया कि टेक्निकल टीम ने निरीक्षण किया है। पुलिया की नमी खत्म हो जाएगी। उसके बाद आवाजाही बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।