{"_id":"673cf41875507e48a0089297","slug":"revenue-inspector-accused-of-corruption-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-129481-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: राजस्व निरीक्षक पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: राजस्व निरीक्षक पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
Wed, 20 Nov 2024 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 20 Nov 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। जमीन को कब्जा मुक्त कराने के मामले में राजस्व निरीक्षक पर बीस हजार की रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
तहसील क्षेत्र के गांव कासमाबाद निवासी हरीराज व सतपाल सिंह मंगलवार को ग्रामीणों के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कहा कि गांव में स्थित भूमि पर दबंगों ने कब्जा कर रखा है। कई बार अधिकारियों को शिकायत की जा चुकी है। लेकिन, कोई ध्यान नहीं दिया जाता। कई दिन पहले मामले में एसडीएम ने तहसीलदार को विधिवत कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया था। उसके बाद कानूनगो व लेखपाल को जमीन को कब्जा मुक्त करने का आदेश भी दिया था। आरोप लगाया कि राजस्व निरीक्षक ने 20 हजार की रिश्वत भी ले ली है। इसके बाद भी भूमि को कब्जा मुक्त नहीं कराया जा सका। प्रदर्शन करने वालों में रूपचंद, प्रेमचंद, खान सिंह, किरनपाल सिंह, हरीराज, राकेश, सूरज सिंह आदि रहे। राजस्व निरीक्षक कुलवीर सिंह का कहना है कि भ्रष्टाचार का आरोप निराधार है। भूमि पर कब्जा सगे भाई का है। यह मामला पारिवारिक विवाद है। जल्द ही समाधान किया जाएगा।