{"_id":"67954ee71406f99d82000b67","slug":"republic-day-today-police-alert-checking-done-at-public-places-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-133144-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गणतंत्र दिवस आज, पुलिस अलर्ट, सार्वजनिक जगहों पर की चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गणतंत्र दिवस आज, पुलिस अलर्ट, सार्वजनिक जगहों पर की चेकिंग
Sun, 26 Jan 2025 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 26 Jan 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
गणतंत्र दिवस पर जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। शांति व सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस अलर्ट है। एक दिन पहले शनिवार को पुलिस ने वाहन चेकिंग कर संदिग्धों की तलाश की। भीड़भाड़ वाले इलाकों में गश्त की। होटल व रेलवे स्टेशन आदि पर भी चेकिंग की। देर रात पुलिस ने रेलवे स्टेशन, रोडवेज समेत तमाम स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। सुरक्षा के लिहाजा से जिले को एक सुपर जोन, चार जोन और 12 सेक्टरों में बांटा गया है। जबकि, पुलिस चौकी वार 45 सब सेक्टर बनाए गए हैं।
गणतंत्र दिवस पर जिले के सभी थानों को सतर्क कर दिया गया है। एसपी अमित कुमार आनंद ने गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। जिले में रुके बाहरियों और संदिग्धों पर नजर रखने को कहा है। ऐसे लोगों पर खुफिया तंत्र की निगाहें टिकी हैं। एसपी का फरमान मिलते ही शनिवार की शाम सीओ अरुण कुमार और इंस्पेक्टर पंकज तोमर के नेतृत्व में शहर में चेकिंग अभियान चलाया गया।
होटलों की चेकिंग के साथ ही सार्वजनिक स्थल भी चेक किए। देहात थाना पुलिस रोडवेज बस स्टैंड पहुंची, यहां बसों की चेकिंग के साथ ही मुसाफिरों के बैग आदि देखे। इसके अलावा शहर के प्रमुख होटलों पर भी पुलिस ने छापा मारा। कई वाहन चालकों का चालान भी हुआ। देर रात तक अभियान चलता रहा। एसपी ने बताया कि शहर से लेकर अतिसंवेदनशील गांवों में खुफिया तंत्र के अलावा स्थानीय पुलिस को सादे कपड़ों में लगाया गया है। सभी थानाध्यक्षों को किसी भी तरह के मामले में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

इंडियन सोसाइटी ऑफ असिस्टेड रिप्रोडक्शन की नव गठित टीम: स्रोत आईएसएआर
विज्ञापन