फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Republic Day: Suspects checked at bus stand, railway station and hotel-dhabas

गणतंत्र दिवस : बस अड्डा, रेलवे स्टेशन और होटल-ढाबों पर संदिग्धों की चेकिंग की

Thu, 25 Jan 2024 04:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 25 Jan 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Republic Day: Suspects checked at bus stand, railway station and hotel-dhabas
अमरोहा। गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा को लेकर जिले में हाई अलर्ट है। गणतंत्र दिवस से पहले बुधवार को पुलिस ने बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन और भीड़ भाड़ वाले इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। सामान की तलाशी ली गई। साथ ही मॉल, सिनेमाहाल और होटलों की भी चेकिंग हुई। जिले की सीमाओं पर नाकेबंदी कर सघन चेकिंग की गई।
विज्ञापन

एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। जिले में रुके बाहरियों और संदिग्धों पर नजर रखने को कहा है। ऐसे लोगों पर खुफियातंत्र की निगाहें टिकी हैं। एसपी का फरमान मिलते ही बुधवार की सीओ अरुण कुमार के नेतृत्व में शहर में चेकिंग अभियान चलाया गया। होटलों की चेकिंग के साथ ही सार्वजनिक स्थल भी चेक किए। देहात थाना पुलिस रोडवेज बस स्टैंड पहुंची, यहां बसों की चेकिंग के साथ ही मुसाफिरों के बैग आदि देखे। इसके अलावा शहर के प्रमुख होटलों पर भी पुलिस ने छापा मारा। कई वाहन चालकों का चालान भी हुआ। देर रात तक अभियान चलता रहा। एसपी ने बताया कि शहर से लेकर अतिसंवेदनशील गांवों में खुफिया तंत्र के अलावा स्थानीय पुलिस को सादे कपड़ों में लगाया गया है। सभी थानाध्यक्षों को किसी भी तरह के मामले में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा के लिहाजा से जिले को एक सुपर जोन, चार जोन और 12 सेक्टरों में बांटा गया है। जबकि पुलिस चौकी वार 45 सब सेक्टर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed