फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Report of fraud on the youth in grabbing four lakh rupees

चार लाख रुपये हड़पने में युवक पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 01:00 AM IST
सार

धोखाधड़ी करने के आरोप में नगर कोतवाली पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।वर्ष 2021 में शमीम ने कहा कि उनके बेटे बैंक से ऑनलाइन लेनदेन का कार्य करते हैं।

विज्ञापन
Report of fraud on the youth in grabbing four lakh rupees

विस्तार

धोखाधड़ी करने के आरोप में नगर कोतवाली पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उस पर झांसे में लेकर चार लाख हड़पने का आरोप है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इकरार नगर में अहमद का परिवार रहता है। उनका आरोप है कि मोहल्ले के ही रहने वाले समीम से उनकी मित्रता थी। वर्ष 2021 में शमीम ने कहा कि उनके बेटे बैंक से ऑनलाइन लेनदेन का कार्य करते हैं। इस समय बैंक की कनेक्टिविटी बंद है और ग्राहक को रुपए देने जरूरी है। इसलिए 10 दिन के लिए चार लाख रुपये उधार दे दें। आरोप है कि इस दौरान अहमद ने समीम के अन्य परिजनों की मौजूदगी में चार लाख रुपये अपने बिजनेस पार्टनर से लाकर दे दिए। जिसके बाद समीम रुपये देने में टालमटोल करने लगा।
विज्ञापन

26 जुलाई की शाम पता चला कि आरोपी के लोगों के साथ धोखाधड़ी करते हैं। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा उसने डीआईजी मुरादाबाद को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई कराने की गुहार लगाई। इंस्पेक्टर सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर समीम के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed