फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Report filed against six people including husband in dowry harassment

दहेज उत्पीड़न में पति समेत छह लोगों पर एफआईआर दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Report filed against six people including husband in dowry harassment
अमरोहा। दहेज के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। विरोध करने पर मारपीट की और घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बछरायूं थानाक्षेत्र के गांव निवासी युवती की शादी 16 दिसंबर 2018 को बिजनौर के मोहल्ला शेरकोट निवासी युवक के साथ हुई थी।
आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। विवाहिता पर दो बेटी हैं। ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करते थे। विरोध करने पर मिट्टी का तेल डालकर जला कर जान से मारने की कोशिश की थी। करीब एक महीना पहले मारपीट कर घर से निकाल दिया। फिलहाल विवाहिता अपने मायके में पिता के घर रहती है।
विज्ञापन

आरोप है कि एक फरवरी की शाम को पति अपने परिजनों के साथ घर में घुस आया और मारपीट करने लगा। जेट और नंदोई ने छेड़खानी की। विवाहिता के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि विवाहिता की शिकायत पर पति वसीम अहमद, सास शकीला, जेठ फईम, नंदोई नासिर और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed