फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Report filed against four including engineer husband for dowry harassment

दहेज उत्पीड़न में इंजीनियर पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Report filed against four including engineer husband for dowry harassment
दहेज के लिए ससुराल वालों पर विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप है। दहेज में बीस लाख रुपये की मांग करने का भी आरोप लगाया गया है। आरोप है कि विरोध करने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने इंजीनियर पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी द्वितीय में रामसिंह का परिवार रहता है। उनकी बेटी तनु यादव की शादी 11 दिसंबर 2020 को गजरौला के शुक्लपुरी निवासी रोहित यादव के साथ हुई थी। रोहित इंजीनियर हैं। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले तनु यादव को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे। दहेज में 20 लाख रुपये नकद की मांग करते थे। 25 अगस्त 2021 को तनु यादव ने एक बेटे को जन्म दिया। इसके बाद ससुराल वाले दहेज की मांग और ज्यादा करने लगे। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई, लेकिन ससुराल वालों का रवैया नहीं सुधरा। 19 फरवरी 2022 को ससुराल वालों ने तनु यादव को घर से निकाल दिया। तभी से विवाहिता अपने मायके में रहती है।
विज्ञापन

आरोप है कि 30 मई 2022 की शाम पति अपने परिजनों के साथ घर आया और मारपीट करने लगा। विरोध करने पर मासूम बेटे को उठाकर ले जाने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तभी आरोपी धमकी देते हुए चले गए। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की। सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि शिकायत के आधार पर पति रोहित यादव, सास मिथिलेश यादव, जेठ अमित यादव और ससुर गुरु प्रसाद के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कराने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed