{"_id":"663ff52c2e4cc7f4b808a254","slug":"report-filed-against-90-including-pradhan-for-introducing-new-tradition-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-118510-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: नई परंपरा डालने को लेकर प्रधान सहित 90 पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: नई परंपरा डालने को लेकर प्रधान सहित 90 पर रिपोर्ट दर्ज
Sun, 12 May 2024 04:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 12 May 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
आदमपुर। महाराणा प्रताप का बोर्ड घर के सामने लगाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट व पथराव के मामले पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत 17 लोगों को नामजद करते हुए 90 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
थाना क्षेत्र के गांव कोकापुर में दो दिन पूर्व महाराणा प्रताप की जयंती पर उनका बोर्ड लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। जिसके बाद दोनों तरफ से पथराव व मारपीट हुई थी। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। पुलिस ने वीडियो की जांच पड़ताल करते हुए लोगों को चिहिन्त करना शुरू कर दिया था। पुलिस ने जिसके बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले में वर्तमान व पूर्व प्रधान समेत 17 लोगों को नामजद करते हुए 90 अज्ञात के खिलाफ नई परंपरा डालने, सामाजिक विद्वेष फैलाने, गाली गलौज करने, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई गई है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।