फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Repair work of dam road stopped due to low temperature

Amroha News: तापमान कम होने से बंद किया बांध की सड़क का मरम्मत कार्य

Thu, 12 Dec 2024 07:15 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 12 Dec 2024 07:15 PM IST
विज्ञापन
Repair work of dam road stopped due to low temperature
पैमाइश करती राजस्व विभाग के टीम का विरोध करते किसान(स्वयं)
खरखौदा। औद्योगिक गलियारे के लिए जमीन अधिग्रहण के विरोध में किसानों द्वारा दिए जा रहे धरने के 39वें दिन बुधवार को राजस्व विभाग की टीम क्षेत्र में सर्वे करने पहुंची, इसे किसानों ने रोक दिया। बृहस्पतिवार को धरनास्थल पर ही 30 गांवों के किसान पंचायत कर प्रशासन के सामने अपनी मंशा जाहिर करेंगे।
विज्ञापन

गांव छतरी के मोड पर धरनारत किसानों के बीच एसडीएम ने पहुंचकर खुद इस योजना में अभी देरी होना बताया था, वहीं, बुधवार को किसानों को सूचना दिए बिना ही राजस्व विभाग की टीम क्षेत्र का सर्वे करने पहुंच गई। किसानों का आरोप है कि इससे साफ जाहिर होता है कि एसडीएम केवल किसानों की नब्ज टटोलने आए थे। जैसे ही जमीन की पैमाइश किए जाने की सूचना मिली तो किसानों में रोष फैल गया। किसान एकत्रित होकर खेतों में पहुंचे और सर्वे कर रही राजस्व विभाग की टीम को सर्वे करने से रोक दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को धरनास्थल पर ही 30 गांवों के किसान पंचायत का आयोजन करेंगे। किसानों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि इस योजना को प्रशासन द्वारा रद्द नहीं किया गया तो इसके परिणाम अच्छे नहीं होंगे। किसानों ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ तो प्रशासनिक अधिकारी इस योजना में कोई कार्रवाई किए जाने से इन्कार कर रहे हैं, दूसरी तरफ टीम लगाकर जमीन की पैमाइश भी कर रहे हैं। इस तरह प्रशासन द्वारा किसानों को गुमराह किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed