{"_id":"5a1c6d964f1c1b79548c027e","slug":"relief-to-roadways-bus-by-all-whether-bulb","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्राटा भरेंगीं रोडवेज बसें, कोहरे को चीरेगा ऑल वेदर बल्ब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्राटा भरेंगीं रोडवेज बसें, कोहरे को चीरेगा ऑल वेदर बल्ब
ब्यूरो अमर उजाला /गजरौला।
Updated Tue, 28 Nov 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दी के मौसम में कोहरे से होने वाली दुर्घटनाओं के बचाव के लिए रोडवेज विभाग अपनी बसों में ऑल वेदर बल्ब लगवा रहा है। इस बल्ब के लगने से चालकों को कोहरे में बस चलाने में सहूलियत मिल सकेगी। अमरोहा डिपो की लगभग सभी बसों में ऑल वेदल बल्ब लगवाया जा चुका है।
सर्दी के मौसम में कोहरे से राहत के लिए रोडवेज बसों में अब तक फॉग लाइट लगवानी पड़ती थी। जो बहुत ज्यादा कारगर साबित नहीं होती थी। इसका खर्चा भी ज्यादा होता था। लेकिन बहुत ज्यादा लाभ नहीं मिल पाता था। लेकिन इस वर्ष सर्दी शुरू होते ही कोहरे की आहट पर रोडवेट बसों में ऑल वेदर बल्ब लगवाए जा रहे हैं। यह लाइट सर्दी में कोहरा व बरसात के मौसम में भी कारगर है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने वाले रोडवेज चालकों को फॉग की वजह से ड्राइविंग में अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई बार इसी के वजह से हादसे हो जाते हैं। कोहरे की वजह से बसों को धीमी गति से चलाया जाता है। यात्रियों को सफर में देरी हो जाती है। इससे दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। एआरएम नरेंद्र कुमार ने बताया कि अमरोहा डिपो की लगभर सभी बसों में ऑल वेदर बल्ब लवाया जा चुका है। इससे कोहरे में बस चालकों को काफी सहूलियत मिल सकेगी।