फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Relief from cold due to sunshine

Amroha News: धूप खिलने से चार डिग्री चढ़ा पारा, सर्दी से मिली राहत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Relief from cold due to sunshine
अमरोहा। जिले में बुधवार की रात हुई बारिश के बाद दो दिन से मौसम बदलाव नजर आया है। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को भी न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी हुई। शनिवार का दिन राहत भरा रहा। शहर में न तो कोहरे की चादर दिखी और न दोपहर को ठंडक रही। बल्कि खिली धूप ने लोगों को ठंड से काफी राहत प्रदान की। हालांकि शाम होते होते बढ़ती सर्दी ने असर दिखाया। शनिवार को अधिकतम 19 तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

दो दिन पहले की सर्दी से तुलना करें तो शनिवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा। लगातार पड़ रही भीषण सर्दी से आम जनमानस बुरी तरह प्रभावित रहा है। वहीं शुक्रवार और शनिवार को निकली धूप लोगों के लिए संजीवनी बनकर आई। तेज धूप के बीच बच्चे खेलते नजर आए। जहां सर्दी के कारण लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे थे। वहीं धूप में लोग सड़कों पर टहलते नजर आए। धूप से फसलों को भी राहत मिली है। खास तौर पर आलू की फसल में झुलसा रोग के प्रभाव में कमी आती दिख रही है। जिला कृषि अधिकारी बबलू सिंह ने बताया कि रविवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। बादल छाए रहेंगे। साथ ही बूंदाबांदी भी हो सकती है। सुबह शाम अच्छी ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन

-----
बदलते मौसम में न बरतें लापरवाही
अमरोहा। दो दिनों से मौसम में बदलाव महसूस किया जा रहा है। तापमान बढ़ने से लोग गर्म कपड़े पहनने में लापरवाही बरतने लगे हैं। जबकि, अभी ठंड का असर जारी है। ऐसे में लापरवाही स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह का कहना है कि दो दिनों से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। दिन में धूप निकलने से गरमाहट महसूस हो रही है। ऐसे में गर्म कपड़ों के पहनने में लापरवाही न बरतें। बदलते मौसम में बुखार, खांसी और जुकाम भी बढ़ने की आशंका रहती है। गर्म कपड़े पहनें, ठंडा पानी न पियें। विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed