फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Relatives refused to adopt, then the girl returned to Amroha

Amroha News: परिजनों ने अपनाने से किया इन्कार तो अमरोहा लौटी पीड़िता, प्रेमी के घर पहुंची

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Relatives refused to adopt, then the girl returned to Amroha
अमरोहा।
विज्ञापन

न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद गुजरात अपने घर लौटी लव जिहाद और दुष्कर्म पीड़िता को उसके परिवार वालों ने अपनाने से मना कर दिया है। जिसके बाद बृहस्पतिवार को पीड़िता अमरोहा लौट आई और आरोपी प्रेमी के परिजनों के साथ उनके घर चली गई। पुलिस के मुताबिक पीड़िता बालिग है, इसलिए उसे खुद निर्णय लेने का अधिकार है।
नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गुलड़िया गांव निवासी फरमान ने चार साल पहले उसने फेसबुक पर देवराज राजपूत नाम से आईडी बनाई। इसके बाद फेसबुक पर उसकी दोस्ती गुजरात के अहमदाबाद निवासी हिंदू युवती से हुई। इस दौरान फरमान ने अपना नाम देवराज ही बताया था। कुछ समय बाद ही दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होने लगी थी। फरमान ने युवती को शादी का झांसा देकर अमरोहा बुलाया था। किराए के मकान पर रखा था और युवती के साथ दुष्कर्म किया। मोहल्ले के लोगों को शक हुआ तो बीते सोमवार शाम उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और फरमान व युवती को थाने ले आई थी। थाने में जब पूछताछ की गई तो फरमान की सामने आई थी।
विज्ञापन

पुलिस को फरमान के पास से देवराज राजपूत के नाम से संशोधित किया गया आधार कार्ड भी बरामद हुआ था। पीड़िता की शिकायत पर पर फरमान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। वहीं, बुधवार को मेडिकल परीक्षण कराने के बाद पीड़िता के न्यायालय में बयान दर्ज कराए गए। जिसके बाद युवती गुजरात स्थित घर लौटने की बात कहकर चली गई थी, लेकिन चर्चा है कि उसके परिजनों ने अपने साथ रखने से इन्कार कर दिया। जिस कारण वह बृहस्पतिवार को फिर अमरोहा लौट आई और आरोपी प्रेमी के परिजनों को साथ उनके घर चली गई। इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर युवती के परिजनों ने उसे अपनाने से इन्कार कर दिया। जिसके बाद गुजरात से अमरोहा लौट आई और प्रेमी के परिजनों के साथ उनके घर चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed