{"_id":"5e63e1268ebc3eeb464f28fd","slug":"redcard-crimnals-jpnagar-news-mbd34254544","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलेभर के 1150 बवालियों को रेड कार्ड, हुड़दंग किया तो जाएंगे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलेभर के 1150 बवालियों को रेड कार्ड, हुड़दंग किया तो जाएंगे जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। होली के त्योहार को शांति और सौहार्द्रपूर्ण मनाने के लिए पुलिस ने जिलेभर के एक हजार से अधिक हुड़दंगियों को रेड कार्ड देकर पाबंद किया है। इसमें हिस्ट्रशीटर, सक्रिय बदमाश और माहौल बिगाड़ने वाले आरोपी शामिल हैं। पुलिस इन सभी की गतिविधियों पर नजर रख रही है। उन्हें सख्त हिदायत दी गई है। माहौल खराब करने पर कड़ी कार्रवाई को चेताया है।
दस मार्च को जिलेभर में होली पर दुलेड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। इन दिनों में तमाम लोग रंगों से सराबोर रहते हैं। कुछ संवेदनशील इलाकों में तनाव की स्थिति बनी रहती है। लोग बवाल करने से भी पीछे नहीं हटते हैं। ऐसे में होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्द्र के साथ मनाने के लिए पुलिस ने बवालियों को चिह्नित कर लिया है। पुलिस ने जिलेभर के 1150 आरोपियों को रेड कार्ड वितरित किए हैं। इसमें हिस्ट्रीशीटर, सक्रिय बदमाश और माहौल खराब करने वाले आरोपी शामिल हैं। एसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि शहर से ग्रामीण अंचलों में शांति-व्यवस्था के साथ होली का त्योहार मनाया जाएं। युवा होली पर बाइक सवार होकर इधर से उधर हुड़दंग न काटें। सभी लोग शांति-सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के साथ होली का त्योहार बनाए। जिले के सभी बवालियों पर पुलिस की नजर हैं। साथ ही होली के दिन पुलिस गश्त करके शराबियों पर नजर रखेगी। वहीं शहर में इंस्पेक्टर रािवंद्र सिंह ने शहर के 90 बवालियों को रेड कार्ड बांटे और कानून का पाठ बढ़ाया। इसके अलावा शांति व्यवस्था में बाधा बने छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की हैं। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया। जहां एसडीएम ने एक-एक लाख रुपये में मुचलका पाबंद कर छोड़ दिया है।
10 का शांतिभंग में चालान, रेड कार्ड थमाए
गजरौला। होली के त्योहार पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 10 का शांति भंग की आशंका में चालान कर कोर्ट में पेश किया। शनिवार को कस्बा चौकी इंचार्ज एसआई रजनीश कुमार ने बताया कि योगेश उर्फ आर्यन निवासी महेशरा थाना रजबपुर, सुनील, नन्हे, शाहरुख, निवासी मोहल्ला आजादनगर, सूरज निवासी मोहल्ला धुनपुरी, अजय निवासी मोहल्ला चरण सिंह नगर, बाबू निवासी मोहरका पट्टी, राजपाल, सोमपाल, उम्रदराज निवासी गांव शहबाजपुर डोर का शांति भंग की धारा में चालान किया गया है। उधर, पुलिस ने होली पर हुड़दंग रोकने की आशंका के चलते संबंधितों को रेड कार्ड भी दिए। पुलिस का कहना है कि किसी को भी कानून का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा। संवाद