फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Re-polling in Buravali and Baikheda on 29th, polling parties will leave tomorrow

बुरावली और बाईखेड़ा में पुर्नमतदान 29 को, पोलिंग पार्टियों की रवानगी कल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Re-polling in Buravali and Baikheda on 29th, polling parties will leave tomorrow
अमरोहा। जिले की दो ग्राम पंचायतों में पुनर्मतदान 29 अप्रैल को है। बुरावली में बीडीसी सदस्य और बाईखेड़ा में ग्राम प्रधान पद के लिए वोट डाले जाएंगे। इसके लिए तैयारी पूरी हो गई है। बुधवार को पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी। मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
विज्ञापन

19 अप्रैल को मतदान के दौरान बाईखेड़ा गांव के बूथ में मतपत्र लूटने का मामला सामने आया। इसके अलावा गंगेश्वरी ब्लॉक के बुरावली में बैलेट पेपर में प्रत्याशी के चुनाव निशान की संख्या कम अंकित रही। मामले की जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग को दी गई। उनके निर्देश पर इन दोनों जगहों पर पुनर्मतदान होगा। बाईखेड़ा में ग्राम प्रधान और बुरावली में बीडीसी सदस्य पद के लिए वोट डाले जाएंगे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कल्लू सिंह ने बताया कि पुनर्मतदान की तैयारी हो गई है। बुरावली और बाईखेड़ा गांव में पुनर्मतदान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed