{"_id":"60cf95ff8ebc3e2cd11acd4d","slug":"rape-with-young-lady-jpnagar-news-mbd39294601","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर चाकू के बल पर युवती से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर चाकू के बल पर युवती से दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। घर में घुसकर चाकू के बल पर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस मामले में आरोपी के भाई के खिलाफ धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि युवक युवती से शादी करना चाहता है और उसको ब्लैकमेल भी कर रहा था।
यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। आरोप के मुताबिक 22 मई की सुबह करीब दस बजे परिवार के लोग खेत पर गए थे। इस दौरान किसान की 21 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। पड़ोस में रहने वाला युवक उस पर बुरी नजर रखता था। परिजनों की गैर मौजूदगी में घर में घुस आया और युवती को चाकू के बल पर कमरे में ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक युवती से शादी करने के लिए उसको ब्लैकमेल कर रहा था। युवती को डरा धमका कर वह उसका आधार कार्ड और वोटर आईडी भी ले गया था। शादी नहीं करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा है। कई दिनों तक पीड़िता आरोपी के उत्पीड़न बर्दाश्त करती रही। आरोप है कि आरोपी का भाई भी उसे धमकी दे रहा था। शनिवार को युवती अपने परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद परिजन कोतवाली पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर डिडौली कोतवाली की पुलिस ने आरोपी जबर सिंह के खिलाफ दुष्कर्म और उसके भाई विजय के खिलाफ धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।