{"_id":"58cae2264f1c1b992132a4e9","slug":"rape-with-three-year-s-girl-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे संप्रदाय के किशोर ने किया मासूम से रेप, तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे संप्रदाय के किशोर ने किया मासूम से रेप, तनाव
मंडी धनौरा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
RAPE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र में गुरुवार को घर के बाहर खेल रही तीन साल की मासूम के साथ पड़ोस में ही रहने वाले दूसरे समुदाय के किशोर ने रेप कर दिया। बच्ची को टॉफी देने के बहाने साथ बुलाकर ले गया था। जानकारी होने पर परिजनों ने आरोपी की जमकर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया।
पिता की तहरीर पर आरोपी किशोर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नगर के एक मुहल्ले में रहने वाली तीन साल की मासूम घर के बाहर ही खेल रही थी। पड़ोस में रहने वाले 13 साल के किशोर उसे टॉफी दिलाने के बहाने लिवा कर ले गया।
वह मासूम को घर से दूर सुनसान इलाके में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इधर, बच्ची के नहीं मिलने पर परिजनों ने उसकी तलाश की तो मोहल्ले के लोगों ने बताया कि उसको गांव का ही एक किशोर ले गया था। तलाश करते हुए परिजन मौके पर पहुंचे वहां उन्होंने किशोर को पकड़ लिया।
विज्ञापन
परिजनों ने किशोर व मौके पर पहुंचे उसके भाई की जमकर पिटाई की। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। मामले की जानकारी होने पर भाजपा नेता राजेश सैनी व मासूम के परिजन थाने पहुंच गए। पिता की तहरीर पर किशोर के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। मासूम को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
मोहल्ले में तनाव की स्थिति
मंडी धनौरा। तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के आरोपी के दूसरे समुदाय का होने की वजह से मोहल्ले में तनाव की स्थिति है। देर शाम पीड़िता के परिजनों व मुहल्ले के लोगों ने आरोपी के घर पर धावा बोलने की कोशिश की।
लोग बेहद आक्रोशित नजर आ रहे थे। मामले की जानकारी होने पर पालिकाध्यक्ष राजेश सैनी मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। आक्रोशित लोग आरोपी के घर को आग लगाने पर आमादा थे। प्रत्येक आदमी आक्रोशित नजर आ रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को कानून हाथ में नहीं लेने की हिदायत देकर स्थिति नियंत्रण में की।
क्षेत्राधिकारी इंस्पेक्टर सिंह ने कहा मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मोहल्ले में किसी तरह की तनाव की स्थिति नहीं है। पुलिस बल मौके पर मौजूद है। कानून अपना काम करेगा लेकिन माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा।