फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   rape with student

एसएससी की कोचिंग करने वाली छात्रा से पीएसी कर्मी ने किया दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
rape with student
अमरोहा। एसएससी की कोचिंग करने वाली छात्रा के साथ एक पीएसी कर्मी ने दुष्कर्म किया। किसी तरह घर पहुंची पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। पीड़िता ने अमरोहा नगर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामला दो समुदायों से जुड़ाने होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति है। पुलिस ने आरोपी पीएसी कर्मी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

रजबपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में वाहन चालक का परिवार रहता है। उसकी छोटी बेटी ग्रेजुएशन करने के बाद अमरोहा नगर के आवास-विकास कालोनी स्थिति एक सेंटर पर एसएससी की कोचिंग करती है। आरोप है कि सोमवार को छात्रा कोचिंग के लिए अमरोहा आई थी। तभी उसे गांव का ही रहने वाला सलमान मिला और वह छात्रा को खाना खिलाने के बहाने एक होटल में ले गया। आरोप है कि वहां सलमान ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। बाद में किसी तरह घर पहुंची पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। मामला दो समुदाय से जुड़ा था, इसलिए घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया। मंगलवार को परिजन पीड़िता को लेकर नगर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी सलमान के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपी सलमान पीएसी कर्मी है। वर्तमान में उसकी तैनाती सीतापुर जिले में 11वीं वाहिनी पीएसी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed