{"_id":"5e4c26368ebc3ef2bf1f3d81","slug":"rape-with-girl-video-virul-dhanaura-news-mbd340400438","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग का वीडियो वायरल होने के बाद परिवार गांव से गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग का वीडियो वायरल होने के बाद परिवार गांव से गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरायूं (अमरोहा)। घर पर ट्यूशन पढ़ने आने वाली नाबालिग छात्रा का शिक्षक द्वारा बनाया गया अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद नाबालिग का परिवार किसी अज्ञात स्थान पर चला गया है। घटना की जानकारी के बाद गांव के तमाम अभिभावकों ने अपनी बेटियों को शिक्षकों के घर ट्यूशन पढ़ने से रोक लिया है। वहीं मामला चर्चित होने के बाद भी थाना पुलिस ऐसी किसी घटना की जानकारी से इंकार कर रही है।
गौरतलब है कि थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने पास ट्यूशन पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर शिक्षक ने वायरल कर दिया था। वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी शिक्षक गांव से भाग गया था। नाबालिग का परिवार भी बदनामी के डर से गांव छोड़कर चला गया है। गांव में अश्लील वीडियो की खूब चर्चा है। एक ग्रामीण ने बताया कि नाबालिग छात्रा की बिरादरी के जिम्मेदार लोगों ने उसके पिता से संपर्क साध कर कानूनी कार्रवाई के लिए कहा है। दूसरी ओर इस घटना के प्रकाश में आने से गांव के कई अभिभावकों ने अपनी बेटियों को शिक्षकों के घर पर ट्यूशन पढ़ने जाने से रोक लिया है। फिलहाल पुलिस इस संबंध में कोई शिकायत मिलने से इंकार कर रही है। हालांकि पुलिस के संज्ञान में सारा मामला है।