फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rampur firing incident: Even after 48 hours, the accused remains at large.

रामपुर गोलीकांड: 48 घंटे बाद भी आरोपी पकड़ से दूर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Rampur firing incident: Even after 48 hours, the accused remains at large.
रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र में राम रहीम पुल पर मंगलवार रात हुए गोलीकांड के आरोपी 48 घंटे बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस लगातार दबिशें दे रही है। उधर, गोली लगने से घायल सत्यवीर को होश आ गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसके बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

मिलक निब्बी सिंह गांव निवासी सत्यवीर को मंगलवार रात राम रहीम पुल पर गोली मारी गई थी। वह अपने दो साथियों के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। घटना के बाद घायल सत्यवीर को मुरादाबाद ले जाया गया। वहां उसकी हालत में सुधार बताया गया है। इस मामले में दो भाइयों रनवीर और सतवीर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना के पीछे ब्याज की रकम को लेकर विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी और सर्विलांस टीमों को भी लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस ने कल देर रात मथुरापुर सहित अनेक संभावित स्थानों पर दबिशें दीं। हालांकि, इन दबिशों में कोई सफलता नहीं मिली है।
एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि गोली लगने से घायल सत्यवीर का ऑपरेशन सफल रहा है। उसने बात करना शुरू कर दिया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसके बयान लिए। उसने भी रनवीर और सतवीर का नाम लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed