फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rakshabandhan: Markets are buzzing, crowds gather

रक्षाबंधन : बाजार गुलजार, राखी और मिठाई खरीदने को उमड़ी भीड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan: Markets are buzzing, crowds gather
अमरोहा। रक्षाबंधन का त्योहार सोमवार को मनाया जा रहा है। इसके चलते बाजार पूरी तरह गुलजार हैं। बाजार में राखियों व मिठाई की खूब खरीदारी हो रही है। बहनें भाइयाें के लिए तहर-तरह की राखियाें की खरीदारी कर रही हैं। वहीं, भाई भी उपहार स्वरूप कुछ न कुछ गिफ्ट खरीद रहे हैं।
विज्ञापन


रक्षाबंधन के एक दिन पहले यानी रविवार को बाजार खिल उठा। सड़क किनारे सजी रंग बिरंगी राखी और मिठाइयों की दुकानों पर भीड़ रही। महिलाओं में अपने भाइयों की कलाई पर बांधने के लिए खूबसूरत से खूबसूरत राखियां खरीदने की होड़ सी लगी रही। दुकानों पर खास रौनक रही। उधर, चॉकलेट व गिफ्ट सेंटर भी भीड़ नजर आई। जहां बहनें भाइयों के लिए राखी खरीदतीं नजर आईं, वहीं भाई भी बहनों को उपहार स्वरूप गिफ्ट देने के लिए लालायित दिखे। ऐसे में वह गिफ्ट आदि खरीदते रहे।
विज्ञापन

उधर, गजरौला में भी बहनें अपने भाइयों के लिए राखी खरीदने बाजार में निकलीं। जिससे बाजार में राखी की हर दुकान पर बहनें ही नजर आ रही थीं। वहीं, मिठाई की दुकानों पर भी खरीदार इस कदर उमड़े काफी देर तक लाइन में लगने के बाद अपनी पसंद की मिठाई खरीदने का मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed