फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   rakhabandhan today

देर शाम तक भाइयों के घर पहुंची बहनें, आज रक्षाबंधन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
rakhabandhan today
अमरोहा। भाई-बहन के पवित्र त्योहार रक्षा बंधन रविवार को (आज) मनाया जाएगा। हर कोई रक्षाबंधन की तैयारियों में जुटा हैं। बहनों का उत्साह देखते बन रहा है। बहनों के उत्साह से कोरोना संक्रमण के चलते मंद गति से चल रहे बाजार में भी रौनक छा गई। बाजारों में मिठाई और राखियों व अन्य दुकानों पर भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में रक्षा बंधन पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। शनिवार को बाजारों में जगह-जगह राखियों की स्टाल लगी हैं। दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही हैं। इस बार बाजार में राखियों की कुछ नई वैरायटी भी आई हैं, जो बेहद लुभाने वाली हैं। बहनों का भी इन राखियों के प्रति काफी क्रेज है। इस बार राखियों पर विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियां लगाई गई हैं। शनिवार की शाम तक शहर के बाजारों में रक्षाबंधन की खरीदारी को लेकर भीड़ देखी गई। मिठाई और राखियों की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी गई। सुबह में जल्द घर वापस लौटने वाली बहने रात्रि देर रात तक भाईयों के घर पहुंच गई। आज बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बाधेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed