फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rajnath will come to Naugaowa region tomorrow, Mayawati's visit to Amroha on four

नौगांवा क्षेत्र में कल आएंगे राजनाथ, चार को मायावती का अमरोहा में दौरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Rajnath will come to Naugaowa region tomorrow, Mayawati's visit to Amroha on four
विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में बड़े दिग्गजों एंट्री हो गई है। स्टार प्रचारक जनसभाओं के जरिए प्रत्याशियों को संजीवनी देने के लिए मतदाताओं को रिझाएंगे। तीन फरवरी (कल) रक्षामंत्री राजनाथ सिंह नौगांवा सादात विधानसभा क्षेत्र में हुंकार भरेंगे। इस सीट से उनका पुराना नाता रहा है। जबकि बसपा सुप्रीमो मायावती चार फरवरी को अमरोहा आएंगी। वह जोई के मैदान से मुरादाबाद मंडल के प्रत्याशियों के लिए जनसभा को संबोधित करेंगी। दिग्गज नेताओं के कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है।
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने एक फरवरी से 12 फरवरी तक राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों को जनसभा आयोजित करने की अनुमति दी है। इसमें केवल एक हजार लोग शामिल हो सकेेंगे। ऐसे में राजनीतिक दलों ने चुनावी जनसभाओं की तैयारी शुरू कर दी हैं। प्रशासन द्वारा चिन्हित मैदानों में चुनावी जनसभा आयोजित की जाएंगी। बसपा ने जिले में पहली बड़ी चुनावी रैली की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष सोमपाल सिंह ने बताया कि पार्टी सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती चार फरवरी को अमरोहा-जोया रोड स्थित जोई के मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। इस जनसभा में मुरादाबाद मंडल के सभी बसपा प्रत्याशियों को बुलाया गया है। इससे पहले मायावती वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव में गठबंधन प्रत्याशी कुंवर दानिश अली के समर्थन में रैली को संबोधित करने अमरोहा आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर ने बताया कि तीन फरवरी को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नौगांवा सादात विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी देवेंद्र नागपाल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। वह सुबह 11 बजे आएंगे है। उनकी जनसभा कहां होगी, स्थान चिन्हित किया जा रहा है।

मालूम रहे कि राजनाथ सिंह का नौगांवा विधानसभा क्षेत्र से गहरा नाता रहा है। वह पिछले विधानसभा चुनावों में भी इस सीट पर कई जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं। एसपी पूनम ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कार्यक्रम मिल गया है। वह तीन फरवरी को 11 बजे नौगांवा सादात विधानसभा क्षेत्र में आएंगे। स्थान चिन्हित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed