फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rajnath Singh said in Amroha We will not allow our one inch of land to be occupied can kill on this side as well as on the other side

अमरोहा में राजनाथ सिंह बोले: अपनी एक इंच जमीन पर कब्जा नहीं होने देंगे, हम इस पार भी मार सकते हैं और उस पार भी

Thu, 03 Feb 2022 06:59 PM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Published by: सुशील कुमार Updated Thu, 03 Feb 2022 06:59 PM IST
सार

भारत के संसद में खड़े होकर देश की जनता को गुमराह नहीं किया जाना चाहिए। लेकिन राहुल गांधी ने अनाप-शनाप यह बातें कहीं। कहा हमने आतंकवाद पर काफी हद तक काबू पाने में कामयाबी हासिल की है। भाजपा का चरित्र जो हम कहते हैं वह करते हैं।

विज्ञापन
Rajnath Singh said in Amroha We will not allow our one inch of land to be occupied can kill on this side as well as on the other side
राजनाथ सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान और चीन को आड़े हाथों लिया। कहा कि कोई देश पर आक्रमण करने की पहल करेगा तो हम इस पार भी मार सकते हैं और जरूरत पड़ी तो उस पार भी जाकर मार सकते हैं। पाकिस्तान से आए कुछ आतंकवादियों ने हमारे पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को धोखे से मार डाला था, तो क्षण भर में फैसला लेकर हमारे जवानों ने पाकिस्तान की धरती में घुसकर सर्जिकल और एयर स्ट्राइक कर आतंकवादियों के ठिकाने को सफाया किया था। इतना ही नहीं चुटकी बजाकर जम्मू-कश्मीर में लगे विशेषाधिकार को समाप्त कर दिया है।

विज्ञापन


इस दौरान वह नौगांवा सादात विधानसभा क्षेत्र के जब्दा गांव में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बुधवार को संसद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार की नीतियां इतनी गलत है कि पाकिस्तान और चीन एक साथ मिल गए हैं। लेकिन क्या उन्हें मालूम नहीं है, शक्सगाम घाटी पाकिस्तान ने चाइना के हवाले किया था, तब पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत के प्रधानमंत्री थे। उस दौरान पाकिस्तान और चाइना की दोस्ती थी। पीओके में काराकोरम हाईवे बना उस समय भी देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थी। 
विज्ञापन


भारत के संसद में खड़े होकर देश की जनता को गुमराह नहीं किया जाना चाहिए। लेकिन राहुल गांधी ने अनाप-शनाप यह बातें कहीं। कहा हमने आतंकवाद पर काफी हद तक काबू पाने में कामयाबी हासिल की है। भाजपा का चरित्र जो हम कहते हैं वह करते हैं। पूर्ण बहुमत में सरकार बनने के बाद हमने चुटकी बजाकर कश्मीर में लगे विशेषाधिकार को समाप्त कर दिया। हमने कहा था कि पाकिस्तान या बांग्लादेश में मूल भारत के रहने वाले लोगों का वहां पर धार्मिक उत्पीड़न होता है और वह भाग कर अपनी जान बचाने के लिए भारत आते हैं तो उन्हें नागरिकता दी जा रही है। हमने कहा था कि हम अयोध्या की धरती पर भव्य राम मंदिर बनाएंगे। पिछले छह-सात चुनावों में हम इस बात की चर्चा करते थे। लेकिन बसपा, भाजपा और कांग्रेस के लोग भाजपा पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहते थे कि यह लोग मंदिर नहीं बना पाएंगे। लेकिन आज सब लोग अपनी आंखों से जाकर देख सकते हैं कि अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है। हमारी करनी और कथनी में कतई अंतर नहीं होगा। आजाद भारत में राजनेताओं ने जनता के साथ बहुत वादे किए, अगर आंशिक रूप से भी उन वादों को पूरा कर दिया होता तो कल्पना नहीं की जा सकती कि कब भारत धनवान और ताकतवर भारत बन गया होता। विश्वास का संकट भारत की राजनीति में इन लोगों ने पैदा किया है। कोई व्यक्ति विशेष हो सकता है भाजपा का, जो आपे कहे और कर ना पाए। लेकिन पार्टी जो घोषणा पत्रों में शामिल करेगी, उसे हम करके दिखाएंगे। 

आज अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ रही है। भारत का मस्तक ऊंचा हो रहा है। पहले भी दूर था कि जब भारत दुनिया के मंचों पर कुछ बोलता था तो उनकी बातों को अनसुना कर दिया जाता था। कोई गंभीरता पूर्वक उसे लेता नहीं था। लेकिन आज भारत की साख-धमक दुनिया के देशों में बढ़ी है। आज जो हम कहते हैं पूरी दुनिया सुनती है। भारत के जवानों ने अपना बलिदान दिया, लेकिन अपनी एक इंच जमीन पर कब्जा नहीं होने दिया। उरी और पुलवामा में पाकिस्तान से आकर आतंकवादियों ने आकर हमारे पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को धोखे से मार डाला था। 


उसके बाद हमारे प्रधानमंत्री ने क्षण भर में फैसला कर दिया और हमारे जवानों ने पाकिस्तान की धरती पर जाकर सर्जिकल व एयर स्ट्राइक की और आतंकवादियों के ठिकाने का सफाया किया था। आज हमारी ऐसी ताकत हो गई है हम दुनिया की एक इंच जमीन पर कब्जा न करेंगे और न करने देंगे। हम पहले किसी देश पर आक्रमण की पहल नहीं करेंगे। लेकिन जो हमें परेशान करने की कोशिश करेगा, देश पर आक्रमण करने की कोशिश करेगा, तो हम इस पार भी मार सकते हैं, जरूरत पड़ी तो उस पार जाकर भी मार सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed