फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rain: Relief from heat, but problems increased due to waterlogging and power outage

बारिश : गर्मी से राहत, जलभराव और बिजली गुल होने से बढ़ी परेशानी

Thu, 24 Jul 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 24 Jul 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Rain: Relief from heat, but problems increased due to waterlogging and power outage
अमरोहा। बुधवार दोपहर मौसम बदलने के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। इससे लोगों को गर्मी से तो राहत मिली लेकिन नालों में उफान से पानी सड़कों पर आ गया। इससे राहगीरों को परेशानी हुई। शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया।
विज्ञापन

कई जगह दोपहिया और कारों के आधे से ज्यादा पहिये पानी में डूब गए। वहीं, शहर से लेकर गांव तक की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। कुछ ही देर में लोगों के इनवर्टर भी जवाब दे गए। मौसम विभाग के मुताबिक दो दिन और बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह मौसम साफ था जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया वैसे ही मौसम करवट बदलता गया। दोपहर करीब 12 बजे के बाद आसमान में बादल छाए और हवा चलने लगी। इसके बाद बारिश शुरू हो गई। बारिश से दिनभर हुई गर्मी से राहत मिली लेकिन करीब दो घंटे की बारिश से कोट मुख्य बाजार, बाजार बटवाल, आजाद रोड, कैलसा बाईपास, जामा मस्जिद सहित कई निचले इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई स्थानों पर कार और बाइकों के पहिया पानी में डूबे नजर आए। देर शाम तक बारिश होती रही। इससे लोग बारिश के बीच भीगते हुए गुजरे। उधर, बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि एक दो दिन बारिश के आसार बने हुए हैं। बारिश से धान की फसल को काफी फायदा पहुंचेगा। उधर, बारिश पड़ने और उसके बाद कई घंटे तक बिजली आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई। बिजली नहीं मिलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

करीब तीन घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति

हसनपुर। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक शुरू हुई तेज बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई है। उधर, करीब तीन घंटे के लिए बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली नहीं मिलने से लोगों को दिक्कत हुई। पिछले कई दिनों से मौसम में गर्मी बढ़ रही थी। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। बुधवार दोपहर को बारिश होने से लोगों ने राहत की सांसद ली। हालांकि, बारिश से मुख्य मार्गों समेत सरकारी भवनों के परिसरों में भी जलभराव हो गया। ब्लॉक परिसर में पानी भरने से लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed