फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rain and hailstorm expected from tomorrow

कल से बारिश और ओलावृष्टि का आसार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Rain and hailstorm expected from tomorrow
अमरोहा। जनवरी के तीसरे सप्ताह में ठंड के बीच मौसम के तेवर तल्ख होते जा रहे हैं। गुरुवार को दोपहर बाद हल्की धूप खिली। लेकिन रात को मौसम का मिजाज फिर से बदल गया। बुधवार रात बूंदाबांदी हुई तो सर्द हवा से गलन और अधिक बढ़ गई। गलन से लोगों की कंपकंपी बंधी रही। जिला कृषि अधिकारी ने मुताबिक, अब 22 से 24 जनवरी तक गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।
विज्ञापन

बुधवार रात से फिर मौसम बदल गया। आधी रात बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद गुरुवार कड़ाके ठंड पड़ी। गुरुवार शाम को बादलों की ओट में सूरज छिपा दिखाई पड़ा। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि शनिवार, रविवार और सोमवार को बारिश होने के आसार हैं। कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। हल्की बूंदाबांदी से ठंड में बढ़ोतरी हो गई और कड़ाके की सर्दी पड़ने के आसार बने हुए हैं। बढ़ती सर्दी का असर लोगों की दिनचर्या पर पड़ेगा। अगर बारिश हुई तो सब्जी और फसलों को भारी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed