फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rahul posing as Kohinoor sexually exploited a woman, forced her to convert, case filed

Amroha News: राहुल बन कोहिनूर ने महिला का किया यौन शोषण, धर्मांतरण के लिए बनाया दबाव, केस

Fri, 08 Aug 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 08 Aug 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Rahul posing as Kohinoor sexually exploited a woman, forced her to convert, case filed
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
विज्ञापन

जमुना खास गांव के रहने वाले कोहिनूर ने राहुल बनकर जालंधर की महिला को प्रेमजाल में फंसा लिया। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और घर ले आया। महिला पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाया। महिला ने धर्मांतरण करने से इनकार कर दिया तो कोहिनूर ने उसे घर से निकाल दिया। उसके साथ मारपीट की।

कार्रवाई की मांग के लिए दो घंटे तक पीड़िता चौकी के बाहर बैठी रही। जानकारी पर पहुंचे हिंदू संगठन के लोगों ने हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने कोहिनूर के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


नौगांवा सादात क्षेत्र के जमुना खास निवासी कोहिनूर पंजाब के जालंधर में नौकरी करता था। आरोप है कि उसने राहुल बनकर तलाकशुदा महिला को प्रेमजाल में फंसा लिया। वह महिला और उसके दो बच्चे को गांव ले आया। महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने निकाह करने की बात कही। महिला का आरोप है कि कोहिनूर ने अपना धर्म छिपा कर उसे प्रेमजाल में फंसाया था। महिला ने धर्म छिपाने के बारे में पूछा तो उसने मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही महिला पर मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए दवाब बनाने लगा। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट की और घर से निकाल दिया। करीब चार महीने पहले पीड़िता ने एसपी कार्यालय और नौगांवा सादात थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी लेकिन सुनवाई नहीं हुई।


सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर योगी से कार्रवाई की मांग की

बुधवार को महिला अपने दोनों बच्चों को लेकर जमना पुलिस चौकी पहुंची और कार्रवाई की मांग को लेकर दो घंटे तक बैठी रही लेकिन पुलिस ने उसकी नहीं सुनी। पीड़िता ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आरोपी कोहिनूर के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की। धर्म परिवर्तन से जुड़ा मामला संज्ञान में जुड़ा होने की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन के लोग चौकी पहुंच गए और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। सीओ अवधभान भदौरिया ने भी मुआयना किया। इंस्पेक्टर सुनील कुमार भी थाने से जमुना चौकी पहुंच गए और आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत किया। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि मामले में कोहिनूर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed