फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Quarrel between two sides after altercation, six injured including couple

कहासुनी के बाद दो पक्षों में झगड़ा, दंपती सहित छह घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Quarrel between two sides after altercation, six injured including couple
कहासुनी के बाद दो पक्षों में हुई मारपीट में लाठी डंडे चले जाने पर दंपती सहित छह लोग घायल हो गए। गांव में फायरिंग की भी चर्चा है। मामला थाना क्षेत्र के गांव ख्यालीपुर का है। गांव में सतवीर व भूपेंद्र के परिवार रहते हैं। सोमवार की रात नौ बजे कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान फायरिंग की भी चर्चा है, लेकिन पुलिस इनकार कर रही है। मारपीट में लाठी डंडे चल जाने पर एक तरफ से कौसिंद्र, सतवीर व चंद्रपाल घायल हो गए, जबकि दूसरी तरफ से भूपेंद्र उसकी पत्नी प्रकाशो व तेजवीर घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है। एसएसआई प्रेमपाल सिंह का कहना है कि गांव में झगड़े की जानकारी है। बताया कि गांव में फायरिंग नहीं हुई। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भेजा गया है। तहरीर मिल गई है। जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed